महाराष्ट्र के अमरावती में नाव पलटने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन के शव बरामद

By: Pinki Tue, 14 Sept 2021 3:54:37

महाराष्ट्र के अमरावती में नाव पलटने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन के शव बरामद

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में वर्धा नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग डूब गए हैंं। इसमें से 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 8 अभी भी लापता हैं। पुलिस बचाव कार्य में लगी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मची है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों मे एक बच्ची शामिल है। हादसा हतराना गांव में सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, यह परिवार नदी के किनारे धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद नाव से वापस जा रहा था। नाव 11 लोगों का वजन नहीं उठा पाई और पलट गई।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com